Aaj Ka Rashifal 20 September 2023
मेष
- बुद्धि व धन का दुरुपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी।
- भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा।
- व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी।
- मान-सम्मान में वृद्घि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शुभांक-2-5-7
वृष
- कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा।
- मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे।
- अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें, क्योंकि आगे कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे।
- स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। शुभांक-2-3-5
मिथुन
- यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।
- अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें।
- चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-2-3-8
कर्क
- मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ।
- मेहमानों का आगमन होगा। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ।
- दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चालन में सावधानी बरतें।
- बातचीत में संयम बरतें। आय के अच्छे योग बनेंगे। शुभांक-2-5-8
सिंह
- परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा।
- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी।
- शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। संतोषजनक सफलता मिलेगी। शुभांक-4-8-9
कन्या
- अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी।
- शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी।
- नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें।
- कार्य सफल होंगे। शुभांक-2-8-9
तुला
- मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी।
- आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।
- सहयोग प्राप्त होगा। अपने आपको अधिक सक्रिय पाएंगे।
- परामर्श आदि सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-5-7-9
वृश्चिक
- दिन-भर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा।
- वरिष्ठ लोगों से कहासुनी वातावरण में तनाव पैदा करेंगे। उतावलेपन से बचे।
- संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। किसी को हानि पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है।
- स्वविवेक से कार्य करे। कुछ कार्यक्रम बदलने होंगे। शुभांक-1-2-7
धनु
- घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी।
- प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे।
- सभा-सोसायटी में सम्मान मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे।
- पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। शुभांक-1-4-8
मकर
- प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे।
- आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी।
- जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा।
- मनोरथ सिद्धि का योग है। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-5-6-8
कुंभ
- कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है।
- प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे।
- कुछ तनाव हो सकता हैं। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा।
- भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक-5-7-8
मीन
- आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
- कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है।
- यात्रा सुखद रहेगी। शुभांक-3-5-7