Aaj Ka Rashifal 4 September 2023 :
मेष
- सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा।
- किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी।
- अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा।
- घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है।
वृष
- परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा।
- अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी।
- व्यावसायिक उपक्रम में उलटफेर की शुरुआत हो सकती है।
- स्थाई सम्पति के निर्माण, मरम्मत व पुर्नस्थापना पर व्यय भार बढ़ेगा।
मिथुन
- विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें।
- मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। जोश से कम व होश में रहकर कार्य करें।
- नये आगंतुकों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी।
- परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी।
कर्क
- पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
- परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।
- व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।
- बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें।
सिंह
- दाम्पत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है।
- शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। आत्मचिंतन करें।
- पुराने मित्र से मिलन होगा। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी।
- खान-पान में सावधानी रखें। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा।
कन्या
- रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी।
- व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए।
- अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें।
- नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे।
तुला
- संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे।
- समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा।
- परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं।
- कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। पुरुषार्थ का सहारा लें।
वृश्चिक
- कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी।
- व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे।
- उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा।
- बुद्धि कौशल से चुनौतीपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु
- मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी।
- कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे।
- स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं।
- महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। वरिष्ठजनों से मतभेद उभर सकते हैं।
मकर
- शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी।
- मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।
- यात्रा परिणाम शुभ रहेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी।
- सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी।
कुंभ
- विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी।
- अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें।
- प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा।
- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं जो कि अतिविश्वसनीय व्यक्तियों को ही दिये जाते हैं।
मीन
- व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी।
- उत्तरदायित्व की अधिकता निजी जीवन में अपने ही ढंग की परेशानियां पैदा करेगी।
- कारोबार की उन्नति के लिये एक से अधिक सीढ़ी चढ़कर लोंगो को आश्चर्य में डाल देंगे।
- चल-अचल सम्पति में वृद्धि होगी। बौद्धिक क्षेत्र में प्रतियोगिता जीतने का मौका मिलेगा।