Aaj Ka Rashifal 8 September 2023
मेष
- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी।
- लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा।
- संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी।
- जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा।
वृष
- समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है।
- पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए।
- नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है।
- कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी।
मिथुन
- जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। मायूस न हो समय चक्र हैं।
- कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी।
- शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे।
- कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी।
कर्क
- परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा।
- वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्रीति बढ़ेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
- राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।
- शांतिपूर्वक कार्य करें, जान है तो जहान है, अत: वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।
सिंह
- नये लोगों से मेल-मिलाप भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।
- घर तथा व्यवसाय को एक-दूसरे से दूर ही रखें।
- व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। स्थान परिर्वतन की संभावना हैं।
- कार्य स्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे।
कन्या
- धन के लेन-देन में सतर्क रहें। बातचीत में संयम बरतें।
- मन में चंचलता बढ़ेगी। भावुकतावश निर्णय न लें। कर्ज देने से बचें।
- मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी।
- कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें।
तुला
- सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
- पुराना विवाद समाप्त होगा। आर्थिक मजबूती हेतु मन केन्द्रित होगा।
- मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं फलित होंगी।
वृश्चिक
- उत्साह में वृद्धि होगी। आलस्य का त्याग करें। नये आय के स्त्रोत बनेंगे।
- पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे।
- पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी।
- लम्बे प्रवास व चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना हो सकता है।
धनु
- लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें।
- घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी।
- कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे।
- व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
मकर
- आज की सुविधा कल नहीं मिल पायेगी, लाभ उठाएं।
- मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। संतोष रखने से सफलता मिलेगी।
- नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी।
- शुभ कार्यों में व्यय होगा व हर्ष पूर्ण माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ
- अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे।
- मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेंगी।
- यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- व्यापार में वृद्धि होगी। आज का परिश्रम आगे लाभ देगा। इच्छित कार्य सफल होंगे।
मीन
- व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है।
- श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल होगी।
- बुद्धि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापार में वृद्धि व लाभ मिलेगा।
- कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी।
G-20 Summit Live Update: सटीक मौसम की जानकारी के लिए वेब पेज तैयार, बारिश होने के आसार