Jawan Advance Booking : शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, अब जवान की एडवांस बुकिंग इंडिया में शुरू हुई है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहरुख खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग ने खुलते ही धमाल मचा दिया है। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से तो फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।
”जवान” की एडवांस बुकिंग इसी शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस बारे में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। शाहरुख के फैंस और सिनेप्रेमी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के अलग-अलग फैन क्लब भी इस फिल्म के अलग-अलग शो आयोजित कर रहे हैं।
मशहूर फिल्म समीक्षक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इसे लेकर एक नई जानकारी दी है। एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में ”जवान” की 42000 टिकटें बिक चुकी हैं। तरण आदर्श ने कहा है कि पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस ने 42000 से ज्यादा टिकट बेचे हैं।
Jawan इस साल शाहरुख की दूसरी फिल्म है। जवान के बाद वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस साल रिलीज हुई ”पठान” शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है। इसके बाद अब सबकी नजरें शाहरुख की ”जवान” पर हैं।