बॉलीवुड के मशहुर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ काफी समय से सुर्खियों में है। दरअसल, पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच, अर्जुन ने ऐसी सभी अफवाहों पर रोक लगाते हुए मलाइका की हालिया पोस्ट पर लवली कमेंट्स किए हैं।
हाल ही में मलाइका और अर्जुन लंच के लिए बाहर गए थे। Arjun-Malaika ने साथ में खाना खाया और जब दोनों बाहर आए तो पैपराजी ने उन्हें देख लिया। इस बीच दोनों बिना कुछ बोले सीधे अपनी कार में बैठ गए। इस समय मलायका अरोड़ा आउटफिट में स्टाइलिश व्हाइट शॉर्ट्स के साथ मैचिंग लोफर्स नजर आईं। वहीं अर्जुन ने ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट जूते पहने थे। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इस पर फैंस भी जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। जब मलाइका ने अर्जुन के परिवार के साथ-साथ बहनों अंशुला कपूर और जान्हवी कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, तो ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की बात करें, तो अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आईं। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को कबूल कर लिया।
यह भी पढ़े – Malaika-Arjun : ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका की पोस्ट पर दिया रिएक्शन