Chandrayaan 3 Update: ISRO ने विक्रम लैंडर की तस्वीर जारी की है जिसे प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे ने क्लिक किया है। प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहा है और कई नई जानकारियां भेज रहा है।
एक्स पर इसरो ने कहा कि ‘सीमाओं से परे, चांद के पार, भारत की कोई सीमा नहीं है। एक बार फिर, प्रज्ञान ने विक्रम की तस्वीर क्लिक की! यह फोटो बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास लगभग 15 मीटर की दूरी से ली गई थी।
इससे पहले दोपहर को इसरो ने प्रज्ञान के विक्रम लैंडर की खींची गई एक और तस्वीर भी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा की थी।
Aditya-L1 Mission: IIA ने कहा- वीईएलसी को किया असेंबल और डिजाइन, सौरमंडल का करेगा अध्ययन