छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भूकंप के झटके ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। एक के बाद एक दो झटकों ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया।
Earthquake in Chhattisgarh : सोमवार को रात करीब 8 बजकर 02 मिनट और रात करीब 8 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके लगने से लोग भयभीत हैं।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अंबिकापुर, सूरजपुर, जशपुर जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत है। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अंबिकापुर में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र गुमगा बताया जा रहा है। साथ ही इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 के करीब थी। धरती की सतह से इसका केंद्र करीब 10 किलोमीटर बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा में एक साल के भीतर करीब करीब 6 से 7 बार झटके महसूस किए गए हैं