Ghosi By Election Result : मऊ के घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। सपा उम्मीदवार 1,24,295 वोट मिले है।, जबकि भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 81623 वोट मिले हैं। 42,627 वोटों से सपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
सुधाकर सिंह की जीत को लेकर निर्वाचन आयोग वोट की जीत के बारे में बताया जाएगा, जिसके चलते नम्बरों में बदलाव हो सकते हैं।
घोसी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता ढोल-नगाढ़े के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं में मिठाई भी बांटी गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस जीत पर घोसी की जनता का आभार प्रकट करते हुए भाजपा पर हमला बोला है।
उन्होंने घोसी के विधानसभा उप चुनाव के साथ-साथ उप्र जिला पंचायत उपचुनावों में लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन, बहेड़ी में सपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत पर सभी मतदाताओं, सभी विजयी प्रत्याशियों, सक्रिय नेतागणों-पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं-साहसी बूथ रक्षकों को बधाई, धन्यवाद और शुभकामनाएं दी है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, घोसी में सपा ने 43 हज़ार वोटों से भाजपा को हराया। ‘आईएनडीआईए’ ने एनडीए को हराया है। 2024 के पहले ये परिणाम परिवर्तन का संकेत है। अखिलेश यादव को बधाई। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।
British PM Rishi Sunak On G20: ऋषि सुनक की पहली भारत यात्रा पर उनके सम्मान में दावत देगा परिवार