अमेरिका में एक सांड ऐसा भी है जिसका नाम Guinness World Records में दर्ज है। यह सांड स्विस ब्राउन प्रजाति का है। इस प्रजाति के सांड की ऊंचाई छह फीट से ज्यादा है, और यह दुनिया का सबसे बड़ा सांड है। टॉमी नाम के इस सांड की उम्र 13 साल है। ये सांड अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक फार्म पर अपने मालिक फ्रेड और लॉरी के साथ रहता है।
टॉमी हर रोज 13 किग्रा सूखा अनाज और 34 किग्रा से ज्यादा घास खाता है। वह 150 लीटर से ज्यादा पानी पी जाता है। इसके अलावा वह सेब भी खाता है। फ्रेड का कहना है कि उनका ज्यादातर पैसा उसे खिलाने में ही खर्च हो जाता है। हालांकि टॉमी इस समय पैर के दर्द से पीड़ित है और वह खेतों में पहले की तरह नहीं घूम पा रहा है। जब यह सिर्फ एक दिन का था, तब से अपने मालिकों के साथ है। इसके मालिक उसे परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं।
यह सांड दिनभर खेतों में घूमता है और दालचीनी वाले बन पसंद करता है। क्योंकि वह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके मालिकों ने कभी नहीं सोचा था कि यह 1.87 मीटर तक बड़ा हो जाएगा। आकार के कारण टॉमी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। रिकॉर्ड के मुताबिक यह अब जीवित सबसे बड़ा सांड है।
बताया जाता है कि 2010 में टॉमी की नीलामी होने वाली थी, तभी उसे फ्रेड अपने साथ ले आए थे। फ्रेड ने टॉमी को एक पशुधन की जगह अपने परिवार का सदस्य माना। उनका कहना है कि जब वह मर जाएगा, तो खेत में ही दफन होगा। लॉरी ने कहा कि देखने में यह दैत्याकार और खतरनाक लगता है, लेकिन वास्तव में यह बेहद शांत है। बधिया किए जाने के बावजूद भी यह शांत है, जो आमतौर पर नहीं होता।
लॉरी ने कहा कि टॉमी परिवार के सदस्यों पर लगातार नजर रखता है। मेरे पिता कहां है, यह वह देखता रहता है। इस सांड को देखने जब बच्चे आते हैं तो यह उनके साथ भी अच्छे से रहता है। टॉमी बच्चों के लिए अपना सिर झुका देता है, ताकि वह सहला सकें।
Chicken Pox Clade 9 Symptoms : खांसने और छींकने से भी फैल सकता है चिकनपॉक्स का ये नया वेरिएंट