तेल के बिना कोई भी सब्जी नहीं बन सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिस तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं वह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? अगर नहीं, तो जानें –
भोजन में तेल की आवश्यकता क्या है भोजन में तेल की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह शरीर की ऊर्जा के लिए जरूरी फैट उपलब्ध कराता है। तेल में फैट की मात्रा काफी होती है।तेल में पाए जाने वाले फैट को शरीर ऊर्जा के लिए इस्तेमाल करता है। शेष अन्य मेटाबॉलिज्म को बेहतर करते हैं।
क्यों नहीं खाना चाहिए भोजन में अधिक तेल
इंसानी शरीर अधिक फैट नहीं पचा सकता। शरीर में फैट जमा होने से बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में तेल से मिला फैट हमारे शरीर में जमा होने लगता है, जिससे दिल सम्बन्धी बीमारियाँ और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
कौन सा तेल खाना है सुरक्षित
भोजन पकाने के लिए सरसों, नारियल और तिल का तेल बेहतर है। ऑलिव ऑयल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है । स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना हैं कि हार्ट हेल्थ के लिए जैतून का तेल सबसे अच्छा विकल्प हैं। इसके वर्जिन और एक्स्ट्रा वर्जिन प्रकार बेहद लाभकारी होते हैं।
वैसे किसी भी प्रकार के तेल को रिफाइन करने के लिए 6 से 7 केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। जब इसे डबल रिफाइन किया जाता है तो केमिकल की संख्या 12 से 14 हो जाती है। ये केमिकल बेहद हानिकारक होते हैं। इसके साथ Refined Oil का सेवन कम करें इससे और भी कई प्रकार की बीमारियों के बढ़ने का जोखिम हो सकता है।