Hindi News 7Hindi News 7
  • होम
  • देश
  • उत्तरप्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपूर
    • गाजियाबाद
    • वाराणसी
    • शहर समाचार
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • करियर
  • विविध
    • आज का मौसम
    • वेब स्टोरी
Hindi News 7Hindi News 7
  • होम
  • देश
  • उत्तरप्रदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • करियर
  • विविध
Search
  • होम
  • देश
  • उत्तरप्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपूर
    • गाजियाबाद
    • वाराणसी
    • शहर समाचार
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • राशिफल
  • करियर
  • विविध
    • आज का मौसम
    • वेब स्टोरी
Follow US
राज्य

Ujjain Rape Case: दुष्कर्म के मामले में आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

Last updated: 28/09/2023
By Team HindiNews7
Share
Ujjain Rape Case: दुष्कर्म के मामले में आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

Ujjain Rape Case : उज्जैन में नाबालिग बच्ची के हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम भरत सोनी है। वह उज्जैन की ही झुग्गी बस्ती का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने बच्ची के साथ जीवनखेड़ी में दुष्कर्म किया। आरोपित ने पुलिस की गिरफ्त से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन भागते समय वह गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट लगी है।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बालिका को अपने साथ ले जाने वाले ऑटो चालक भरत सोनी (24) को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्त में लिया। एसआईटी सदस्यों ने भरत से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान आरोपित भरत ने पुलिस जवानों को धक्का दिया। वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को चोटें आई हैं। आरोपित भागने के दौरान गड्डे में गिर गया, जिससे उसे भी चोट आई है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपित भरत ने बच्ची को रात में रेलवे स्टेशन के सामने से बैठाया था। वह उसे जीवनखेड़ी ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि बच्ची शायद बस से देवास गेट एरिया में पहुंची थी। पुलिस 700 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपित तक पहुंची है।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपित भरत सोनी पर 376 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दूसरा आरोपित राकेश मालवीय पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। पुलिस ने यह भी बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है।

उज्जैन के महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने पीड़ित बच्ची को गोद लेने की बात कही है। इस केस में टीआई अजय वर्मा ही इंवेस्टिगेशन कर रहे हैं। पीड़ित बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। गत 25 सितंबर को लड़की बदहवास हालत में महाकाल थाना इलाके में दांडी आश्रम के पास मिली थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही।

मासूम बेटी के साथ हुई घटना के अपराधी को मिलेगा कठोर दंड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उज्जैन में मासूम बेटी के साथ हुई घटना बहुत जघन्य और गंभीर है। घटना का अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उसे कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधी पकड़ने में घायल हुआ है। वह उज्जैन का ही है। बेटी मध्यप्रदेश की है, उसकी हर तरह से चिंता करेंगे। अपराधी ने मध्यप्रदेश की आत्मा को घायल किया है। मैं लगातार हर घंटे वस्तुस्थिति का पता कर रहा था। ऐसे व्यक्ति समाज में रहने के काबिल नहीं है। ऐसे अपराधी को कठोरतम दंड जरूर मिलेगा।

 

TAGGED: Ujjain Rape Case
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print

Latest News

श्रद्धा कपूर ने दशहरे पर खरीदी नई कार लेम्बोर्गिनी
श्रद्धा कपूर ने दशहरे पर खरीदी नई लेम्बोर्गिनी कार
मनोरंजन
33 साल बाद फिर साथ आए रजनीकांत-अमिताभ बच्चन , नई फिल्म का किया ऐलान
33 साल बाद फिर साथ आए रजनीकांत-अमिताभ बच्चन, नई फिल्म का किया ऐलान
मनोरंजन
चक्रवाती तूफान की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना
चक्रवाती तूफान की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना
देश
pak vs afg
pak vs afg : अफगानिस्तान से मिली हार पर बाबर आजम ने कहा-यह हार दुखद है
खेल
आज का सेंसेक्स
आज का सेंसेक्स: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
बिज़नेस

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Rajasthan Accident: डूंगरपुर जिले में सड़क हादसा, सात लोगों की मौत
राज्य

Rajasthan Accident: डूंगरपुर जिले में सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

अक्टूबर 15, 2023
Ludhiana news : नशा तस्कर के घर पर छापा, 5 करोड़ की नकदी बरामद
राज्य

Ludhiana news: नशा तस्कर के घर पर छापा, 5 करोड़ की नकदी बरामद

अक्टूबर 11, 2023
jharkhand weather : झारखंड में 15 अक्टूबर तक लौट जाएगा मानसून
राज्य

jharkhand weather : झारखंड में 15 अक्टूबर तक लौट जाएगा मानसून

अक्टूबर 8, 2023
Train Cancel List : रेलवे लाइन के मरम्मत कार्य की वजह से रेलवे ने किया 35 ट्रेनों को रद्द रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल
राज्य

Train Cancel List: रेलवे लाइन के मरम्मत कार्य की वजह से रेलवे ने किया 35 ट्रेनों को रद्द

अक्टूबर 5, 2023
Hindi News 7Hindi News 7
© 2023 Hindinews7 All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?