केसर के प्रति किलोग्राम की कीमत 3 लाख रुपए से साढ़े 3 लाख रुपए तक होती है।

केसर दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक क्यों है?

केसर के फूल को उसी दिन तोड़ना आवश्यक होता है यही कारण है की केसर महँगा होता है।

भारत में खेती सिर्फ जम्मू-कश्मीर में ही की जाती है। अधिक उत्पादन ना होने के कारण भी केसर महँगा होता है।

एक फूल में Saffron के तीन नाजुक धागे होते हैं ऐसे करीब 75 हजार फूलों से केवल 400 ग्राम केसर निकलता है।

यह औषधीय गुणों से युक्त होता है यह कफ नाशक, मस्तिष्क को बल देने वाला, मन को प्रसन्न करने वाला, हृदय और रक्त के लिए हितकारी होता है।