भारत के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सोमवार तड़के इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम को एक मीटर से भी कम अंतर से हरा दिया।
नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया और अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखने में सफल रहे। 87.82 मीटर के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन नदीम को रजत पदक मिला। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
अब, भारत के पास विश्व चैंपियनशिप में सभी रंगों के पदक हैं। पिछले साल रजत पदक हासिल करने के बाद विश्व चैंपियनशिप में यह नीरज का दूसरा पदक है। उनके दो पदकों से पहले, भारत की आखिरी पदक विजेता 2003 विश्व चैंपियनशिप में अंजू बॉबी जॉर्ज थीं, जिन्होंने महिलाओं की लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी कड़ी टक्कर
World Athletics Championships 2023 में हर किसी की नजर भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिली। नीरज चोपड़ा ने एक ओर जहां 88.17 मीटर का थ्रो फेंका वहीं अरशद नदीम ने 87.82 मीटर तक अपने चैवलिन को फेंका। नीरज ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए नदीम के मुकाबले सिर्फ 0.37 मीटर तक अपने जैवलिन को ज्यादा फेंका। फाइनल मुकाबले से पहले माना जा रहा था कि नीरज चोपड़ा को अरशद से कड़ा टक्कर मिल सकती है और ऐसा ही कुछ देखने को मिला। लेकिन अंत में नीरज ने हर बार की तरह इस बार भी अरशद नदीम से बेहतर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े – ICC World Cup 2023 Ticket Booking : सिर चढ़कर बोल रहा वर्ल्ड कप 2023 का जादू, इतना पड़ा लोड कि ठप हो गई साइट